• आप मेरी गोपनीयता का प्रबंधन कैसे करते हैं?

    हम गोपनीयता अधिनियम के अनुसार आपकी गोपनीयता  को प्रबंधित करने के लिए वचनबद्ध हैं। हमारे ग्राहक सेवा चार्टर के हिस्से के रूप में, आपकी जानकारी को गुप्त और गोपनीय रखा जाएगा। आपकी जानकारी को सुरक्षित ढंग से रखा जाता है और हम आपकी जानकारी की देखभाल और सुरक्षा करेंगे।  

  • इस प्रक्रिया में गोपनीयता किस तरह से काम करती है?

    शिकायत की जाँच-पड़ताल के हिस्से के रूप में, विद्यार्थी या शिक्षा प्रदाता से प्राप्त होने वाली सारी जानकारी को दूसरे पक्ष के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, बशर्ते कि हमसे अन्यथा न कहा गया हो। विद्यार्थी और शिक्षा प्रदाता दोनों को साझा की गई जानकारी पर टिप्पणी करने के लिए समय दिया जाएगा।

    iStudent Complaints प्रक्रिया गोपनीय है और शिकायत के बारे में व्यक्तिगत विवरणों को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।

    यदि शिकायत पर औपचारिक रूप से फैसला किया जाता है, तो iStudent Complaints निर्णय को ऑनलाइन प्रकाशित कर सकता है। सारी व्यक्तिगत और पहचान-योग्य जानकारी को प्रकाशन से पहले हटा दिया जाता है।

    कुछ मामलों में, हम शिकायत प्रक्रिया के भाग के रूप में जानकारी को NZQA के साथ साझा कर सकते हैं। हम शिक्षा मंत्रालय को गुमनाम की गई जानकारी भी रिपोर्ट करते हैं।

  • कौन शिकायत दर्ज करा सकता है?

    कोई भी वर्तमान अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी जिसने न्यूजीलैंड में नामांकन किया है या नामांकन करने की प्रक्रिया में है, भूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी जिन्होंने न्यूजीलैंड में नामांकन किया था, या उनके माता-पिता या कानूनी अभिभावक।

  • क्या iStudent Complaints और NZQA की अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों की शिकायतों को निपटाने में एक जैसी भूमिका है?

    नहीं। iStudent Complaints अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों और उनके प्रदाता के बीच अनुबंध-संबंधी और वित्तीय विवादों को हल करता है।

    NZQA संहिता प्रशासक है जिसका मुख्य काम यह सुनिश्चित करना है कि प्रदाता अभ्यास संहिता का पालन करें।

  • क्या आप पक्षपात करते हैं?

    हमारी भूमिका तटस्थ रहना है। हम शीघ्र समाधान पर ध्यान देते हैं और परस्पर समझौते पर पहुँचने में आपकी मदद करने का लक्ष्य रखते हैं। यदि आप किसी समझौते पर नहीं पहुँच सकते हैं, तो हम प्रदान की गई जानकारी के आधार पर और कानूनी दृष्टिकोण से एक स्वतंत्र निर्णय करेंगे।

  • क्या आप भाषा से संबंधित समर्थन का प्रबंध कर सकते हैं?

    हाँ। हम दुभाषिए की व्यवस्था कर सकते हैं। कृपया हम से कहें और हम आपके लिए इसकी व्यवस्था करेंगे। 

  • क्या आपके पास शिक्षा प्रदाताओं के लिए कोई न्यूजलेटर है?

    हाँ - हम एक त्रैमासिक न्यूजलेटर प्रकाशित करते हैं जिसमें हमारी ताज़ा खबरें, शिकायतों को हल करने के लिए युक्तियाँ और हमारी सेवा से संबंधित मामलों के अध्ययन शामिल होते हैं। सब्सक्राइब  करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

  • क्या ऐसी कोई चीज है जिसे iStudent Complaints कवर नहीं करता है?

    iStudent Complaints आम तौर पर वित्तीय और अनुबंध-संबंधी शिकायतों के विषय में मदद कर सकता है।

    iStudent Complaints मदद करने में असमर्थ हो सकता है (शिकायत को स्वीकार करने से मना कर सकता है) यदि:

    • प्रदाता को मुद्दे को हल करने का  अवसर नहीं दिया गया है।
    • iStudent Complaints के द्वारा पूर्वकाल में विवाद का निपटारा किया गया है।
    • दावा हल्का  (किसी गंभीर उद्देश्य से रहित) या तंग करने वाला (केवल कुंठा पैदा करने का इरादा रखने वाला) है।
    • विवाद के पुराने हो जाने के कारण, विवाद के समाधान के लिए पर्याप्त सबूत या अन्य जानकारी एकत्र करना अब संभव नहीं है।

    यदि आपकी शिकायत एक अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी के रूप में आपकी देखरेख या वित्तीय और अनुबंध-संबंधी मामलों से अलग किसी चीज के बारे में है, तो हम आपकी शिकायत को NZQA के पास भेज सकते हैं।

  • क्या कोई नियम है?
  • क्या कोई विद्यार्थी प्रदाता की शिकायत प्रक्रिया से गुजरे बिना कोई दावा कर सकता है?

    नहीं। यदि किसी विद्यार्थी को कोई शिकायत है, तो उसे पहले अपने शिक्षा प्रदाता से संपर्क करना चाहिए। संहिता आवश्यक करती है कि सभी शिक्षा प्रदाता एक आंतरिक शिकायत प्रक्रिया स्थापित करें।

    यदि किसी विद्यार्थी की चिंताओं को प्रदाता की आंतरिक शिकायत प्रक्रिया के द्वारा हल नहीं किया जाता है, तो विद्यार्थी संहिता के उल्लंघनों के लिए NZQA के पास या अनुबंध-संबंधी और वित्तीय विवादों के लिए iStudent Complaints के पास शिकायत दर्ज कर सकता है।

  • क्या प्रदाता को पता चलेगा कि मैंने शिकायत दर्ज कराई है?

    हाँ।

  • क्या परिणाम गोपनीय है?

    हाँ, परिणाम को विवाद कर रहे पक्षों के लिए गोपनीय रखा जाता है।

  • क्या मैं आपके पास मेरे बारे में मौजूद जानकारी को देख सकता हूँ?

    हाँ -आप यह देखने के लिए कि हम कौन सी जानकारी रखते हैं, ईमेल के द्वारा, फोन के द्वारा या Privacy Officer, FairWay Resolution Limited, PO Box 841 Christchurch को पत्र भेजकर हमसे संपर्क कर सकते हैं।

  • क्या मुझे वकील की जरूरत पड़ेगी?

    नहीं, लेकिन यदि आप चाहें तो किसी वकील या सहायक को रखने का चुनाव कर सकते हैं।

  • मैं क्या अपेक्षा कर सकता हूँ?

    हम अक्सर निम्नलिखित तरीकों से मदद करते हैं:

    - सही जानकारी खोजने में आपकी मदद करना

    - आपके शिक्षा प्रदाता से आपकी बात करवाना

    - शिकायत को हल करने के लिए आपके साथ काम करना।

  • मैं घर वापस लौट गया हूँ। क्या आप अब भी मदद कर सकते हैं?

    हाँ - आप चाहे न्यूजीलैंड में हों या न हों, iStudent Complaints मदद कर सकता है। हम न्यूजीलैंड के बाहर रहने वाले विद्यार्थियों की अक्सर ऑनलाइन मदद करते हैं।

  • मुझे और कहाँ से मदद मिल सकती है?

    यहाँ कुछ उपयोगी लिंक प्रस्तुत हैं:

    • Immigration NZ काम करने और पढ़ाई  करने के लिए वीसा विकल्प प्रदान करता है
    • Study in New Zealand के पास न्यूजीलैंड में रहने, काम करने और पढ़ाई करने के बारे में जानकारी उपलब्ध है
    • Citizens Advice Bureau और Community Law Centres आपके अधिकारों के बारे में सलाह और जानकारी के साथ मदद कर सकते हैं
    • NZQA अभ्यास संहिता, या पाठ्यक्रम या शिक्षा प्रदाता को लेकर आपकी किसी भी चिंता के बारे में शिकायतों की जाँच-पड़ताल कर सकता है।

    आप अधिक सुझाव यहाँ पा सकते हैं।