सामान्य प्रश्न
मैं घर वापस लौट गया हूँ। क्या आप अब भी मदद कर सकते हैं?
हाँ - आप चाहे न्यूजीलैंड में हों या न हों, iStudent Complaints मदद कर सकता है। हम न्यूजीलैंड के बाहर रहने वाले विद्यार्थियों की अक्सर ऑनलाइन मदद करते हैं।
मैं क्या अपेक्षा कर सकता हूँ?
हम अक्सर निम्नलिखित तरीकों से मदद करते हैं:
- सही जानकारी खोजने में आपकी मदद करना
- आपके शिक्षा प्रदाता से आपकी बात करवाना
- शिकायत को हल करने के लिए आपके साथ काम करना।
मुझे और कहाँ से मदद मिल सकती है?
यहाँ कुछ उपयोगी लिंक प्रस्तुत हैं:
- Immigration NZ काम करने और पढ़ाई करने के लिए वीसा विकल्प प्रदान करता है
- Study in New Zealand के पास न्यूजीलैंड में रहने, काम करने और पढ़ाई करने के बारे में जानकारी उपलब्ध है
- Citizens Advice Bureau और Community Law Centres आपके अधिकारों के बारे में सलाह और जानकारी के साथ मदद कर सकते हैं
- NZQA अभ्यास संहिता, या पाठ्यक्रम या शिक्षा प्रदाता को लेकर आपकी किसी भी चिंता के बारे में शिकायतों की जाँच-पड़ताल कर सकता है।